Uncategorized

NH-547 पर पिकअप से गिरे सामान की चपेट में आए बाइक सवार, दो घायल

नागपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-547) पर बजाज जोड़ स्थित ग्रीन पैराडाइस होटल के सामने शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन क्रमांक MH40N2452 बिछायत (टेंट) का सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान वाहन पर रखा सामान अचानक गिरकर छिंदवाड़ा से नागपुर जा रहे बाइक सवारों पर जा गिरा।

हादसे में बाइक क्रमांक MH40AU6631 पर सवार दो लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद पिकअप चालक ने बताया कि वाहन मालिक कार लेकर आ रहा है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाएगा। इसके बाद चालक मौके से चला गया।

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को आगे के इलाज के लिए नागपुर भेजा गया, जहां वे सुरक्षित पहुंच गए। फिलहाल दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने मालवाहक वाहनों में सामान को सुरक्षित तरीके से बांधने की आवश्यकता पर जोर दिया है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Previous ArticleNext Article