Previous ArticleDie besten MuchBetter Online Casinos 2026- casinokomplett comNext Articleलाड़ली लक्ष्मी उत्सव का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न, बालिका सशक्तिकरण का सशक्त संदेश
शिक्षा, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बालिकाओं को किया प्रेरित
महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला पांढुर्णा द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत “लाड़ली लक्ष्मी उत्सव” का जिला स्तरीय आयोजन जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास, पांढुर्णा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में बालिका सशक्तिकरण के प्रति व्यापक जनजागरूकता स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में पांढुर्णा परियोजना की समस्त पर्यवेक्षकगण एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों द्वारा बालिकाओं को शिक्षा के महत्व, आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, उन्हें समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को योजना के लाभों से अवगत कराया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं, जिससे आयोजन में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए वृक्षारोपण गतिविधि भी आयोजित की गई, जिसमें लाड़ली बालिकाओं द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।
उक्त आयोजन के माध्यम से बालिका शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रोत्साहनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।